By Kavita Gosainwal Last Updated:
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) और सुयश राय (Suyyash Rai) एक प्यारे बेटे निर्वैर के माता-पिता बन चुके हैं। दोनों ने अब तक अपने क्यूट बेबी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है, लेकिन कपल बेबी के जन्म के बाद से ही उसकी प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। हाल ही में, सुयश राय की बहन श्रुति राय (Shruti Rai) ने हमसे खास बातचीत की है, जिसमें श्रुति ने भाई सुयश द्वारा बेबी के डायपर बदलने से लेकर किश्वर की प्रेग्नेंसी से जुड़े मजेदार किस्से शेयर किए हैं। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
पहले ये जान लीजिए कि, सुयश राय और किश्वर मर्चेंट ने शादी के 5 साल बाद 27 अगस्त 2021 को अपने घर में एक बेबी बॉय का स्वागत किया था, जिसकी जानकारी दोनों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर दी थी। इस तस्वीर में सुयश और किश्वर दोनों अपने बेटे के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ‘27.08.21 स्वागत है बेबी राय!!! लड़का हुआ है #sukishkababy।’
(ये भी पढ़ें: साउथ स्टार दुलकर सलमान पत्नी अमल के बर्थडे पर हुए रोमांटिक, तस्वीरें शेयर कर लिखा प्यारा नोट)
आइए अब आपको सुयश की बहन के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, श्रुति राय ने ‘बॉलीवुडशादीज’ को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने भाई सुयश और भाभी किश्वर से जुड़े मजेदार किस्से शेयर किए हैं। श्रुति ने किश्वर की प्रेग्नेंसी के दिनों के बारे में कहा कि, ‘भगवान की दुआ से, किश्वर की प्रेग्नेंसी काफी सिंपल और नेचुरल थी। किश्वर ने प्रेग्नेंसी के दिन को काफी अच्छे से एंजॉय किया है। वह उन दिनों बहुत खाने लग गई थीं, इसी वजह से हम उनका खूब मजाक भी उड़ाते थे। वह मन करने पर सिर्फ पिज्जा खाती थीं।’
(ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट चारु असोपा ने भांजियों रेनी और अलीषा संग की खूब मस्ती, शेयर किया फनी वीडियो)
श्रुति ने भाई सुयश के बारे में बताया कि, किश्वर की प्रेग्नेंसी के दिनों में ही सुयश ने बेबी का डायपर बदलना सीख लिया था। एक्टर की बहन ने इससे जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि, ‘हम लोगों ने सुयश को डायपर बदलना पहले ही सिखा दिया था, ताकि सिर्फ हम ही नहीं, बल्कि वो भी बच्चे का डायपर आसानी से चेंज कर सके। इसके लिए हमने किश्वर की गोद भराई में एक गेम भी खेली थी, जिसमें हम लोगों ने किश्वर और सुयश को एक-एक गुड़िया दी थी और ये देखा था कि, कौन बेबी को पहले डायपर पहनाता है और उसे कंबल में लपेटता है। इस दौरान सुयश ही जीता था। हमने सुयश को सब कुछ सिखा दिया था।’
(ये भी पढ़ें: उपासना कामिनेनी की बहन अंशुपला कामिनेनी ने रेसर अरमान इब्राहिम संग की सगाई, वायरल हुईं फोटोज)
इसके अलावा, भाई सुयश रॉय की जिंदगी में आए बदलाव के बारे में श्रुति राय ने कहा कि, ‘बेबी के आने के बाद से ही, हम सुयश को बहुत चिढ़ाते हैं कि, तुम खुद ही बच्चे हो। अभी उसे चीजों को समझने में थोड़ा टाइम लग रहा है। हम उसे बोलते हैं कि, थोड़ा फादर की तरह बिहेव करना शुरू कर दो। अब उसे भी समझ में आ रहा है। वह अब किश्वर की मदद भी करता है। रात में अगर उठना पड़ता है, तो वह बेबी को लेकर बैठता है। उसके लिए थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि किश्वर ने डिलीवरी का दर्द बर्दाश्त किया है। इसी वजह से उन्हें चीजें समझ आ गई हैं। लेकिन सुयश धीरे-धीरे चीजों को सीख रहा है।’
फिलहाल, श्रुति राय के इस इंटरव्यू से साफ है कि, किश्वर और सुयश के माता-पिता बनने के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है। तो एक्टर की बहन श्रुति के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।