By Vidushi Gupta Last Updated:
आज यानी 24 अक्टूबर 2021 को करवा चौथ का त्योहार है और देश भर की सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रख रही हैं। ये एक ग्रैंड सेलिब्रेशन है और हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) ने अपने घर में करवा चौथ की पार्टी आयोजित की है। मीरा राजपूत (Mira Rajput) से लेकर, पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure), शाजा मोरानी (Shaza Morani) व अनीसा मल्होत्रा जैन तक, कई बॉलीवुड हस्तियां इस पार्टी में ये ख़ास त्योहार मनाने पहुंचीं। इस पार्टी की झलक हाल ही में, पद्मिनी कोल्हापुरे ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
पहले ये जान लीजिए कि, ये करवा चौथ पद्मिनी कोल्हापुरे के लिए काफी खास है, क्योंकि वो कुछ ही महीनों पहले सासू मां बनी हैं। इसलिए इस बार उनकी बहू शाजा मोरानी का शादी के बाद पहला करवा चौथ है। फरवरी 2021 में जल्दबाजी में कोर्ट मैरिज करने के बाद प्रियांक शर्मा और शाजा मोरानी ने मार्च 2021 में मालदीव में शादी की थी।
(ये भी पढ़ें: रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला संग सेलिब्रेट किया करवा चौथ, शेयर कीं तस्वीरें)
अब आपको दिखाते हैं सुनीता कपूर की करवा चौथ पार्टी की झलकियां। दरअसल, 24 अक्टूबर 2021 को पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में पद्मिनी अपनी बहू शाजा मोरानी के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रही हैं। जहां पद्मिनी ने बेज कलर के दुपट्टे के साथ लेमन येलो कलर का आउटफिट पहना है, वहीं शाजा पिंक कलर के शरारा सेट में नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में पार्टी होस्ट सुनीता कपूर के साथ मीरा कपूर, शाजा मोरानी, पद्मिनी कोल्हापुरे और अन्य कई महिलाएं देखी जा सकती हैं। इन फोटोज के साथ पद्मिनी ने लिखा, “पहला करवा चौथ #shazasharmagayi।''
इसके अलावा, उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें सभी महिलाएं करवा चौथ की पूजा करती नजर आ रही हैं।
(ये भी पढ़ें: अभिषेक मलिक ने पत्नी सुहानी संग रखा करवा चौथ का व्रत, तस्वीरों में दिखा कपल का स्पेशल बॉन्ड)
वहीं, इस पार्टी की कुछ और झलकियां भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
फिलहाल, सुनीता कपूर के घर आईं सभी महिलाएं करवा चौथ लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तो आपको इस पार्टी की फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।