बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है। फिल्म का प्रमोशन शुरू करने से पहले शाहरुख ने पिछले दिनों मक्का-मदीना में उमराह किया था। अब एक्टर को वैष्णो देवी के दरबार में स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने माता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें शाहरुख को माता के दरबार में हाजिरी लगाते हुए देखा जा सकता है। सामने आए वीडियो में वह सिक्योरिटी से घिरे हुए दिख रहे हैं। हालांकि, अपनी पहचान छिपाने के लिए और किसी भी तरह की परेशानी व भीड़ के जमा होने के डर से उन्होंने खुद को पूरी तरह कवर किया हुआ था। एक डेनिम जींस और टी-शर्ट के साथ वह बेहद कैजुअल नजर आए। चेहरे को ढकने के लिए उन्होंने एक लॉन्ग केप वाली हुडी और मास्क को कैरी किया हुआ था। माता के दरबार में माथा टेकने आए शाहरुख को वीडियो में सिर झुकाकर चलते हुए देखा जा सकता है।
Shah Rukh Khan reached Maa Vaishno Devi Temple to seek blessings ?#ShahRukhKhan? pic.twitter.com/M8OZpmlvz0 — Troll SRK Haters (@trollsrkhaters5) December 12, 2022
LATEST : HQ picture of King Khan @iamsrk reached Maa Vaishno Devi Temple to seek blessings ?#ShahRukhKhan? pic.twitter.com/JQMhgyTSOa — ARFAT SRK FAN (@iam_arfatSRKian) December 12, 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 दिसंबर 2022 को एक्टर पहले माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे और फिर उन्होंने माथा टेका। इसके बाद उन्होंने कटरा के एक होटल में रुककर आराम किया। फिर वह तारकोट के रास्ते से होते हुए आदिकुंवारी के लिए रवाना हो गए।
बता दें कि शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'पठान' अगले साल यानी 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम भूमिका में हैं। फिलहाल, बॉलीवुड का डाउन फॉल हो रहा है। एकाध फिल्म को छोड़ दें, तो कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हुई। ऐसे में लगता है किंग खान भी कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, क्योंकि वह 4 साल के लंबे ब्रेक के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपनी फिल्म 'पठान' से काफी उम्मीदें हैं, जिसके लिए वह भगवान को याद कर रहे हैं।
फिलहाल, शाहरुख खान के वायरल वीडियोज पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।