By Varsha Kharkhodia Last Updated:
छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) अपनी पत्नी रुचिका कपूर के साथ अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं। यूं तो शहीर अपनी लाइफ को बेहद प्राइवेट रखना पसंद करते हैं, लेकिन उनकी वाइफ रुचिका अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने लविंग हसबैंड पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं।
(ये भी पढ़ें- 6 महीने की हुईं मोहित मारवाह की बेटी थिया, मां अंतरा ने शेयर कीं क्यूट तस्वीरें)
पहले ये जान लीजिए कि, शहीर शेख ने साल 2020 में प्रोड्यूसर एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी 'बालाजी आल्ट' की क्रिएटिव प्रोड्यूसर रुचिका कपूर के साथ अरेंज मैरिज की थी। 11 सितंबर 2021 को ये कपल एक नन्ही राजकुमारी के माता-पिता बना था, जिसका नाम उन्होंने अनाया रखा है।
अब 22 अप्रैल 2022 को रुचिका कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति के साथ घूमते हुए और मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने पति पर खूब प्यार बरसाया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''हमेशा की तरह मिस्टर शेख मेरा दिल पिघला देते हैं, जीवन के इस सफर में मेरे हमेशा के साथी को धन्यवाद।'' यहां देखें वो वीडियो।
(ये भी पढ़ें- केएल राहुल-अथिया शेट्टी ने लिव-इन में रहने के लिए खरीदा नया फ्लैट, 10 लाख रुपये है किराया)
बता दें कि, 11 सितंबर 2021 को शहीर और रुचिका एक बेटी के माता-पिता बने थे। रुचिका अक्सर अपनी बेटी अनाया की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस बेहद पसंद करते हैं। 5 अप्रैल 2022 को शहीर शेख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी अनाया और पत्नी रुचिका कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनकी बेटी बेबी स्ट्रॉलर में बैठी हुई दिख रही थी और रुचिका उन्हें प्यार से निहार रही थीं। इसे शेयर करते हुए शहीर ने कैप्शन में लिखा था, “मेरी जिंदगी की रोशनी #thegirlwiththecurls #Anaya।”
(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने अपने नए घर से दिखाई 'वाक-इन वार्डरोब' की झलक, बेहद स्टाइलिश है एरिया)
फिलहाल, रुचिका द्वारा शेयर किया गया वीडियो हमें काफी प्यारा लगा। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।