By Rinki Tiwari Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) अपनी फैमिली से बेहद प्यार करते हैं। खासकर बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) के बेटे आहिल और बेटी आयत से। वह उन्हें स्पेशल महसूस कराने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं। हाल ही में, एक्टर के भांजे आहिल का जन्मदिन था, जिसे सलमान ने बेहद धूमधाम से सेलिब्रेट किया और इसकी झलक खुद उन्होंने फैंस के साथ भी साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, अर्पिता खान सलमान खान की सौतेली बहन हैं। अर्पिता, सलमान के पिता सलीम और सौतेली मां हेलेन के द्वारा गोद ली हुईं बेटी हैं। हालांकि, सभी उन्हें सगे से भी बढ़कर प्यार करते हैं। अर्पिता की शादी धूमधाम से साल 2014 में एक्टर आयुष शर्मा के साथ हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम आहिल और आयत है।
(ये भी पढ़ें- मुनीषा खटवानी ने की फैमिली प्लानिंग पर बात, कहा- 'मेरे नसीब में होगा तो मिलेगा')
आज यानी 30 मार्च 2022 को आहिल शर्मा 6 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान अपने भांजे आहिल और बहन अर्पिता व अन्य फैमिली मेंबर्स व दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान कई आर्टिस्ट अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि, ये आहिल के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो है। वीडियो के साथ सलमान खान ने लिखा है, “आहिल का बर्थडे”।
इसके अलावा एक तस्वीर भी सामने आई है, जिससे साफ है कि, सलमान खान ने अपने भांजे का मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया है। कृश आहिर के द्वारा शेयर की गई एक फोटो को आयुष शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर की है, जिसमें एक सुंदर बैकग्राउंड देखा जा सकता है। स्टल कलर और आर्टिस्टिक पानी के साथ एक नाव बनाई गई है, जिस पर आहिल लिखा हुआ है और बैकग्राउंड को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है। ये काफी सुंदर और यूनिक लग रहा है।
(ये भी पढ़ें- विक्की कौशल ने खूबसूरत आसमान के नीचे कैटरीना संग बिताया रोमांटिक टाइम, देखें तस्वीर)
फिलहाल, हम भी अर्पिता के बेटे आहिल शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।