By Shivakant Shukla Last Updated:
आज यानी 18 मार्च 2022 को पूरा देश होली का त्योहार मना रहा है। चाहे वह सेलिब्रिटी हों या कोई आम आदमी, हर कोई अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है। इसी क्रम में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने अपनी बेटी जीवा के साथ अपने होली उत्सव की तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी प्यार होने के महज कुछ ही दिनों बाद 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पांच साल बाद 06 फरवरी 2015 को दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा सिंह धोनी का स्वागत किया था। जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी खुशियों से भर गई है। जीवा उन पॉपुलर स्टारकिड में शुमार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। पिछले कई महीनों से कयास लगाए जा रहे हैं कि, साक्षी दोबारा मां बनने वाली हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
(ये भी पढ़ें: MS धोनी और साक्षी के वेडिंग लुक को बायोपिक में सुशांत और कियारा ने किया था कॉपी, देखें फोटोज)
अब आइए आपको इनकी होली सेलिब्रेशन की फोटोज दिखाते हैं। दरअसल, साक्षी धोनी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ ऋषिकेश में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। हालांकि, इस वेकेशन में उनके साथ पति एमएस धोनी नहीं हैं। इसी छुट्टी के दौरान ही उन्होंने अपनी होली भी सेलिब्रेट की है, इसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की है। फोटो में साक्षी अपनी लाडली बेटी जीवा के साथ मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। तस्वीर देखने से साफ है कि, उन्होंने फूलों की होली खेली है। मां-बेटी व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में 'हैप्पी होली' लिखा है। तस्वीर में साक्षी अपने सामने बेटी को खड़ी किए हुए हैं, जिससे उनका पेट छुप गया है, ऐसे में ये फोटो भी उनकी प्रेग्नेंसी को और हवा देने का काम कर रही है।
इसके अलावा, साक्षी ने बेटी जीवा के साथ खेली गई फूलों की होली की झलकियां भी शेयर की हैं। यहां देखें।
(ये भी पढ़ें: किक्रेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने किया धोनी के नए नाम का खुलासा, यहां जानिए क्या है)
जीवा धोनी के अकाउंट से भी ऋषिकेश में गंगा नदी के जल से खेलते हुए उनका एक वीडियो शेयर किया गया है।
फिलहाल, आपको साक्षी धोनी द्वारा शेयर की गई होली सेलिब्रेशन की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।