By Pooja Shripal Last Updated:
एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट बॉलीवुड के लवली कपल हैं, जिनकी बेटी राहा कपूर अभी से पॉपुलर स्टारकिड बन गई हैं। जब से वह कपूर फैमिली के वार्षिक क्रिसमस लंच में अपने माता-पिता के साथ पहली बार पब्लिकली नजर आई हैं, तब से हर कोई उनकी मासूमियत पर फिदा हो गया है। राहा के लुक से लेकर उनके हाव-भाव तक और जिस तरह से रणबीर ने उन्हें एक डॉल की तरह अपनी बाहों में पकड़ रखा था, उसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। अब, हाल ही में हमें रणबीर और राहा की एक और झलक मिली, जब वे अपने नए साल की छुट्टियों से वापस आते हुए स्पॉट किए गए।
5 जनवरी 2024 को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को नए साल की छुट्टियों के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां हर किसी की नजरें उनकी बेटी राहा पर टिकी रह गईं, जो अपने डैडी की बाहों में डॉल की तरह लग रही थीं। टेडी बियर पैच वाली बेबी पिंक कलर की ओनेसी पहने हुए राहा बेहद क्यूट लग रही थीं। हमें आलिया की भी झलक मिली, जो उनके पीछे-पीछे चलती दिख रही थीं। इसके बाद उन्होंने ये सुनिश्चित किया कि उनकी बेटी कार में आराम से बैठी है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
रणबीर कपूर ने हमेशा कहा है कि वह अपनी बेटी राहा का चेहरा लोगों से 'हमेशा के लिए छिपाना' नहीं चाहते। ऐसा लग रहा था जैसे वह उसे दुनिया से परिचित कराने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे और वैसा ही हुआ। कपूर फैमिली का क्रिसमस लंच इसके लिए एकदम सही अवसर था। रणबीर ने क्रिसमस लंच पर अपनी बेटी राहा का चेहरा दिखाकर अपने लाखों फैंस को सरप्राइज कर दिया था।
Alia Bhatt ने क्रिसमस पार्टी में पहनी 2.17 लाख की फ्रिंज ड्रेस, 1.9 लाख के बैग के साथ किया पेयर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अपनी फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस के दौरान राहा कपूर लाल कढ़ाई वाली व्हाइट कलर की ड्रेस पहने हुए प्यारी लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को लाल मखमली जूतियों के साथ जोड़ा था। दो पोनीटेल और क्लिप्स ने उनके लुक को मनमोहक बना दिया था। दूसरी ओर, उनकी मां आलिया ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, जिस पर लाल गुलाब के प्रिंट थे। उन्होंने इसे रेड-टोन पंप्स के साथ स्टाइल किया था।
1 जनवरी 2024 को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति रणबीर कपूर के साथ नए साल के जश्न की झलकियां पोस्ट की थीं। पहली तस्वीर धुंधली थी, जिसमें आलिया स्ट्रैपी ड्रेस और बटरफ्लाई एलईडी हेडगियर में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रणबीर आलिया को किस करते दिख रहे थे। तस्वीरों में से एक में हमने आलिया की एक सिल्हूट तस्वीर भी देखी, जिसमें वह अपनी बेटी राहा को पकड़े हुए थीं। फोटो में हम बैकग्राउंड में शानदार सनव्यू देख सकते हैं। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Raha की नीली आंखें उनके परदादा Raj Kapoor से और दादू Rishi से विरासत में मिले हैं गोल-मटोल गाल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको राहा की एयरपोर्ट अपीयरेंस कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।