ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके गायक पति निक जोनस (Nick Jonas) अपनी लाइफ के खूबसूरत पैरेंटहुड फेज को काफी एंजॉय कर रहे हैं। जब से कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी जोनस का स्वागत किया है, तब से वह अपनी बेटी संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दिवाली सेलिब्रेशन की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी पत्नी प्रियंका और बेटी मालती संग पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं।
पहले ये जान लीजिए कि प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर 2018 को अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार शादी रचाई थी। इस साल की शुरुआत में कपल ने एक बेटी का स्वागत किया। अपने पैरेंटहुड फेज को एंजॉय करते हुए प्रियंका और निक दोनों ही बेटी मालती संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
26 अक्टूबर 2022 को निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की दो तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपनी पत्नी प्रियंका और बेटी मालती के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निक और प्रियंका ने व्हाइट आउटफिट पहने हुए थे। जहां प्रियंका ने सफेद पलाज़ो पैंट और एक गोल्डन ब्लाउज के साथ लॉन्ग व्हाइट श्रग कैरी की थी, वहीं निक रेशम के व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि दिवाली के उत्सव पर उनकी बेटी मालती ने भी व्हाइट ड्रेस में अपने माता-पिता को ट्विन किया था। व्हाइट कलर के लहंगे और पिंक फ्लोरल कढ़ाई की ब्लाउज में नन्ही परी काफी प्यारी लग रही थीं। हालांकि, कपल ने मालती का चेहरा एक दिल वाली इमोजी से छिपाया हुआ था। एक तस्वीर में मालती को अपनी मां को देखते हुए और पापा की उंगली पकड़े हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, "मेरे हार्ट्स (दिल इमोजी) के साथ इतना सुंदर दिवाली उत्सव। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। आप सबके लिए खुशी और रोशनी। #दिवाली।"
(ये भी पढ़ें- राजीव सेन ने चारु असोपा द्वारा लगाए इल्जाम पर दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- 'वह जेनुइन वाइफ नहीं')
मम्मी-डैडी की सारी जिम्मेदारी निभाने के बीच निक और प्रियंका अपने-अपने काम से कुछ वक्त अपने लिए भी निकालते हैं। उदाहरण के लिए, 9 अक्टूबर 2022 को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति निक के साथ लॉस एंजेलिस की अपनी यात्रा की झलकियां पोस्ट की थीं। कार की सवारी का आनंद लेते हुए दोनों एक साथ प्यारे लग रहे थे। इसके साथ ही प्रियंका ने लिखा था, "मम्मी डैडीज़ डे आउट।"
(ये भी पढ़ें- अजय देवगन ने शेयर कीं दिवाली सेलिब्रेशन की फैमिली फोटोज, बेटी न्यासा ने की मां काजोल संग ट्विनिंग)
फिलहाल, आपको निक द्वारा शेयर की गई दिवाली सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।