By Shivakant Shukla Last Updated:
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी फैमिली से बेहद प्यार करती हैं। खासकर वह अपनी मां के सबसे ज्यादा करीब हैं। ऐसे में उनके बर्थडे पर एक्ट्रेस भला कोई पोस्ट न शेयर करें, ऐसा हो ही नहीं सकता। अपनी मां डॉक्टर मधु चोपड़ा के 70वें जन्मदिन पर प्रियंका ने कई पुरानी तस्वीरें से बना एक वीडियो साझा करते हुए उनके लिए एक प्यारा नोट लिखा है।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने 16 जून 2023 को अपने इंस्टा हैंडल से पिछले कुछ दशकों में अपनी मां की जर्नी की झलक दिखाते हुए एकअसेंबल वीडियो पोस्ट किया। वीडियो की शुरुआत मधु चोपड़ा के यह कहने से हुई कि, "प्यार कभी-कभी जीवन से बड़ा हो जाता है और कभी-कभी यह जीवन ही बन जाता है।" इसके बाद मधु को उनके दिवंगत पति अशोक चोपड़ा, यंग प्रियंका और बेटे सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ दिखाया गया। वीडियो में मधु की उनकी नातिन मालती मैरी चोपड़ा जोनस और दामाद निक जोनस के साथ भी झलकियां दिखाई गई हैं।
वीडियो में मधु को अपनी नातिन मालती के साथ समय बिताने, अपने परिवार के सदस्यों के साथ डांस करने, उनके साथ टूर करने, पुरस्कार जीतने और प्रियंका के साथ घूमने की झलक भी दिखाई गई है। क्लिप में मधु ने कहा, "परिवार का आशीर्वाद और सपोर्ट वह गद्दी है, जो गिरने पर आपको बचाती है, इसलिए प्राथमिकता दें और उस रास्ते को ध्यान से चुनें, जिसे आप लेना चाहते हैं, क्योंकि वह जीवन है जिसे आप अकेले जानेंगे।" खैर, वीडियो में मालती के साथ मधु की स्पेशल बॉन्डिंग ने हमारा दिल जीत लिया।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
क्लिप को साझा करते हुए प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "साउंड ऑन। मेरी सबसे प्यारी मां। जिनके पास अनंत ज्ञान है, फिर भी एक बच्चे की तरह वो खुश रहती हैं। वो आज तक एक शेरनी की तरह हमारी रक्षा करती रही हैं, एक कवि की तरह संवेदनशील हैं। वह जो हर रोज किंग साइज लाइफ जीती हैं और अपनी जबरदस्त ऊर्जा को चारों ओर भर देती हैं। आप मेरी सबसे अच्छी मां और दोस्त हैं। हमारा परिवार आपके साथ, आपके नेतृत्व और प्यार के लिए बहुत भाग्यशाली है। हैप्पी 70साल मां। आपके सभी सपने सच हों और आप हमेशा उन लोगों से घिरी रहें, जो आपको सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं।"
हाल ही में, प्रियंका को वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा गया। इसके बाद प्रियंका, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी, जिसे फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे। उनके पास पाइपलाइन में आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'Heads of State' भी है।
Priyanka Chopra ने फैमिली संग लिवरपूल ट्रिप की तस्वीरें कीं शेयर, बेटी Malti संग एंजॉय की ट्रेन राइड। फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हम भी प्रियंका चोपड़ा की मां मधु को उनके बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।