By Varsha Kharkhodia Last Updated:
पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा (Millind Gaba) अपनी होने वाली दुल्हनिया प्रिया बेनीवाल (Pria Beniwal) के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इनकी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। हाल ही में, कपल की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, मिलिंद गाबा म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है। हालांकि, उन्हें पहचान रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ से मिली थी। वहीं, प्रिया बेनीवाल एक फेमस यूट्यूबर व फैशन इंफ्लुएंसर हैं। साथ ही, वो मशहूर यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल की बहन भी हैं। इन दिनों दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।
अब बात करते हैं इस क्यूट कपल की मेहंदी की तस्वीरों की। दरअसल, 16 अप्रैल 2022 को गाबा और बेनीवाल परिवार ने मेहंदी समारोह आयोजित किया था और अब इनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। सामने आईं तस्वीरों में मिलिंद ने कुर्ता-पायजामा पहना है। वहीं, उनकी दुल्हनिया प्रिया गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यहां देखिए वो तस्वीरें।
इससे पहले, मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल का संगीत समारोह हुआ था, जिसमें मीका सिंह से लेकर भूषण कुमार तक ने शिरकत की थी। दरअसल, ये समारोह दिल्ली में हुआ था, जिसमें इंडस्ट्री से गुरु रंधावा, सपना चौधरी, सुरेश रैना, प्रिंस नरूला और सुयश राय जैसी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
फिलहाल, हमें तो मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको इनकी महेंदी समारोह की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।