Nita Ambani ने रिलायंस फाउंडेशन के बच्चों संग खेला क्रिकेट, जर्सी और फ्लेयर्ड डेनिम में बिखेरा जलवा

हाल ही में, हमें 'रिलायंस फाउंडेशन' की चेयरपर्सन और संस्थापक नीता अंबानी की कुछ झलकियां मिली हैं। इनमें वह कुछ बच्चों के साथ क्रिकेट खेलती दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

FOLLOW US ON GOOGLE NEWS, FLIPBOARD, FACEBOOK, WHATSAPP CHANNEL

Nita Ambani ने रिलायंस फाउंडेशन के बच्चों संग खेला क्रिकेट, जर्सी और फ्लेयर्ड डेनिम में बिखेरा जलवा

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी की प्यारी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) मौजूदा समय में 59 वर्ष की हैं। इसके बावजूद वह अपनी अचीवमेंट्स की लिस्ट में लगातार नए पंख जोड़ रही हैं। इसके अलावा, इवेंट्स में भाग लेने के लिए कई विदेशी लोकेशन की जर्नी करने से लेकर, भारतीय संस्कृति के प्रति अपने प्यार के लिए जीवन समर्पित करने व विभिन्न कार्यक्रमों में दिल खोलकर डांस करने और कई अन्य चीजों के कारण, नीता अपने लाखों फैंस का ध्यान खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। 

'रिलायंस इंडस्ट्रीज' की निदेशक और 'रिलायंस फाउंडेशन' व 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' की चेयरपर्सन-संस्थापक नीता स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति के विभिन्न क्षेत्रों में कई आवश्यक कार्यों का हिस्सा रही हैं। हाल ही में, हमें रिलायंस फाउंडेशन के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए उनकी कुछ शानदार तस्वीरें मिलीं।

nita

छोटे बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए नीता अंबानी वेस्टर्न लुक में आईं नजर 

हाल ही में, हमने अंबानी के एक फैन पेज द्वारा शेयर किए गए एक शानदार वीडियो में नीता अंबानी को रिलायंस फाउंडेशन के कुछ बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए देखा। वीडियो में नीता बल्ला पकड़े हुए थीं, जबकि छोटे बच्चे फील्डिंग और बॉलिंग की अन्य भूमिकाएं खूबसूरती से निभाते नजर आ रहे थे। जब गेंद उनकी ओर लुढ़की, तो उन्हें इस उम्र में भी इसे हवा में उछालते हुए देखा गया।

nita

आउटिंग के दौरान नीता वेस्टर्न अवतार में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं, उन्होंने जर्सी के साथ फ्लेयर्ड डेनिम पहनी हुई थी। उन्होंने अपने पूरे लुक को मिनिमल रखा था और सनग्लासेस व मेसी बन हेयरस्टाइल चुना था।

nita

Nita Ambani ने अनदेखे वीडियो में 'नगाड़े संग ढोल बाजे' पर रिहर्सल करते हुए दिखाए अपने डांस मूव्स। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब नीता अंबानी को मिला 'सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड 2023-24'

कुछ समय पहले, 'रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे' ने नीता अंबानी को 'प्रतिष्ठित सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड 2023-24' से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति में परिवर्तनकारी संस्थान बनाकर समाज में नीता के स्थाई योगदान के लिए दिया गया था। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने पीच कलर का एक शानदार सूट चुना था, जिसके चारों ओर सॉफ्ट एम्ब्रॉयडरी की गई थी। उन्होंने अपने लुक को डैंगलर्स, न्यूड लिपस्टिक, कोहल-रिम्ड आईज और बिंदी सहित मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया था।

nita

अंबानी परिवार के सीक्रेट्स: डेट नाइट से प्राइवेट इंस्टा अकाउंट तक, जिनसे आज तक अनजान हैं आप। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब नीता अंबानी ने न्यूयॉर्क के 'मेट म्यूजियम' के बौद्ध कला प्रदर्शनी में लिया था भाग

इससे पहले, 17 जुलाई 2023 को नीता ने न्यूयॉर्क के 'मेट म्यूजियम में' प्रारंभिक बौद्ध कला प्रदर्शनी 'Tree & Serpent: Early Buddhist Art in India, 200 BCE–400 CE' के स्पेशल प्रीव्यू में भाग लिया था। प्रदर्शनी में भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी, अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू और न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल सहित कई फेमस हस्तियों ने भी भाग लिया था।

nita

इवेंट में नीता ने भारतीय संस्कृति और कला के प्रति अपने प्यार और सम्मान पर एक खूबसूरत स्पीच दिया था। इतना ही नहीं, वह ब्लैक कलर की साड़ी में ट्रेडिशनल लुक के साथ अपनी भारतीयता का जलवा बिखेरती नजर आई थीं। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, क्रिकेट मैदान से नीता अंबानी की झलक हमें बेहद अच्छी लगी। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Stay updated with latest entertainment news
Follow us on
Google news, flipboard, facebook,
whatsapp, instagram, twitter

advertisement

advertisement

advertisement

BollywoodShaadis