By Pooja Shripal Last Updated:
'कॉफ़ी विद करण 8' के हालिया एपिसोड में दिग्गज अभिनेत्रियां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और ज़ीनत अमान कॉफी काउच पर बैठी हुई नजर आईं। नीतू और जीनत ने अपनी निजी जिंदगी, विवादों और फिल्मी करियर से लेकर जिंदगी के कई पहलुओं पर बात की। एक सेगमेंट के दौरान नीतू ने अपनी पोती राहा कपूर के बारे में बात की और खुलासा किया कि वह कैसे चाहती थीं कि उनकी पोती सबसे पहले 'पापा' कहे।
हाल ही में, 'कॉफी विद करण 8' में शामिल हुईं नीतू कपूर ने खुलासा किया कि वह चाहती थीं कि उनके बेटे रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर पहले 'पापा' बोले। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे आलिया भट्ट ने नीतू को बताया कि राहा ने पहले 'मम्मा' कहा, जिस पर नीतू ने आलिया को करेक्ट करते हुए कहा कि यह 'मम-मम' था, न कि 'मम्मा', तो इस पर खुश होने की जरूरत नहीं है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जैसे ही एपिसोड प्रसारित हुआ, राहा के बारे में बात करते हुए नीतू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर नेटिजंस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। वीडियो देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया और बताया कि कैसे नीतू एक टिपिकल सास हैं। एक यूजर ने लिखा, "सामान्य टॉक्सिक सास-ससुर का व्यवहार।" एक अन्य ने कहा, "दुख की बात है कि हम इस तथ्य का महिमामंडन कर रहे हैं कि वह चाहती हैं कि वह पहले पापा और दादा कहे।"
KWK 8: Neetu Kapoor ने पोती Raha के लिए Alia Bhatt-Soni Razdan से हुई 'छोटी लड़ाई' का किया खुलासा, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था और उन्होंने उसका नाम राहा कपूर रखा। यह अनोखा नाम किसी और ने नहीं बल्कि बच्ची की प्यारी दादी नीतू कपूर ने चुना था। यह कपूर परिवार के क्रिसमस लंच के दौरान था, जब रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी को लोगों से मिलवाया था।
Raha की नीली आंखें उनके परदादा Raj Kapoor से और दादू Rishi से विरासत में मिले हैं गोल-मटोल गाल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अपनी पहली अपीयरेंस के लिए स्टार किड ने परफेक्ट क्रिसमस ड्रेस पहनी थी। झलकियों में राहा को गुलाबी और सफेद रंग की ट्यूल ड्रेस पहने देखा गया था, जिस पर रूडोल्फ द रेड-नोज़्ड रेनडियर का काम किया गया था। उन्होंने अपने लुक को लाल जूतों और गुलाबी फूलों वाली क्लिप के साथ पूरा किया था। हालांकि, ये बच्ची की नीली आंखे थीं, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
Alia Bhatt ने क्रिसमस पार्टी में पहनी 2.17 लाख की फ्रिंज ड्रेस, 1.9 लाख के बैग के साथ किया पेयर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
राहा को सबसे पहले 'पापा' कहने के लिए नीतू कपूर की राय के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।