70-80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अभी भी बॉलीवुड में अपना जलवा कायम की हुई हैं। हाल ही में, उन्होंने लंदन में अपनी फैमिली संग अपना 64वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके साथ करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, समारा और भरत साहनी समेत कई लोग दिखाई दिए। अब इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
दरअसल, 8 जुलाई 2022 को नीतू कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है, इसमें नीतू अपने परिवार वालों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। नीले रंग की ड्रेस पहने अभिनेत्री हमेशा की तरह प्यारी लग रही हैं। फोटो में नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर, दामाद भरत साहनी, नातिन समायरा साहनी, रीमा जैन, सैफ अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, कियान राज कपूर, समायरा कपूर और तैमूर अली खान भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बर्थडे लंच विद फैमिलिया।'
इसके अलावा, करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टा हैंडल से आंटी नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं, इनमें उनके बर्थडे केक की झलक भी दिखाई दे रही है। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'फैम जैम।' यहां देखें तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- 'इश्कबाज' फेम मृणाल देशराज ने मंगेतर आशिम से की कोर्ट मैरिज, 10 जुलाई को होगा रिसेप्शन)
वहीं, नीतू कपूर की बेटी व फेमस ज्वेलरी डिजाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर मां के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी-संग्राम सिंह ने संगीत सेरेमनी में किया रोमांटिक डांस, शरमाते हुए दिखा कपल)
नीतू कपूर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने अपने भाई रणबीर और भाभी आलिया को काफी मिस किया। उन्होंने लिखा, 'आपको काफी मिस कर रही हूं, आलिया और रणबीर।'
वर्कफ्रंट की बात करें, तो नीतू को आखिरी बार राज मेहता की फिल्म 'जुग जुग जियो' में देखा गया था, जिसमें वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिलहाल आपको कपूर फैमिली की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।