By Pooja Shripal Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) विश्व कप जीतने से लेकर अनगिनत मैच विनिंग पारियों को जिताने तक, एक सफल खिलाड़ी रहे हैं। एक असाधारण प्लेयर होने के अलावा, एमएस धोनी वास्तविक जीवन में जिस तरह के व्यक्ति हैं, उसके लिए भी उनकी काफी तारीफ की जाती है। एक लविंग हसबैंड से केयरिंग डैडी तक, धोनी परफेक्ट फैमिली मैन हैं।
भारत के महानतम और सबसे कामयाब क्रिकेटरों में से एक होने के बावजूद, महेंद्र सिंह धोनी सिंपल और बैलेंस्ड लाइफ जीने में विश्वास रखते हैं। इसलिए, अपने अधिकांश करियर के दौरान, वह शायद ही कभी अपने परिवार के सदस्यों के साथ पब्लिकली दिखाई दिए हों। अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा सिंह धोनी के अलावा, एमएस धोनी कभी भी अपने परिवार और ससुराल वालों के साथ नहीं दिखे।
हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी की सासू मां उनके 800 करोड़ के प्रोडक्शन हाउस की सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) हैं। धोनी के सास-ससुर शीला और आर.के. सिंह वैसे तो लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं, लेकिन धोनी की सासू मां शीला अब प्रोड्क्शन हाउस से जुड़ गई हैं, जिसकी वजह से लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रोडक्शन हाउस सहित कई बिजनेस में निवेश किया है। हालांकि, 800 करोड़ की कीमत वाली इस कंपनी को एमएस धोनी की सास शीला देवी चलाती हैं। शीला 'धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड' कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यरत हैं। धोनी ने अपने प्रोडक्शन हाउस की स्थापना कुछ साल पहले ही की थी।
जब Sakshi ने पति MS Dhoni के एक्टिंग डेब्यू पर की थी बात, बोली थीं- 'अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा, तो वह तैयार हैं', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
करोड़ों रुपए के बिजनेस के रूप में काम करते हुए कंपनी ने शीला सिंह और उनकी बेटी साक्षी धोनी, जो 'धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड' की सीईओ भी हैं, के संयुक्त नेतृत्व में काफी सफलता हासिल की है। इसके अलावा, शीला सिंह ने कंपनी प्रमुख के रूप में धोनी एंटरटेनमेंट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साक्षी धोनी अपनी मां शीला सिंह के साथ प्रोडक्शन हाउस 'धोनी एंटरटेनमेंट' में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर हैं। एमएस धोनी द्वारा 'धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड' सहित कई कंपनियों और बिजनेस वेंचर्स की स्थापना ने क्रिकेटर की संपत्ति को बढ़ाने का काम किया है, जिसकी अनुमानित राशि 1030 करोड़ रुपए है।
MS Dhoni का लग्जरी बाइक कलेक्शन: विशाल गैराज बनाने से पहले पत्नी Sakshi से ली थी परमिशन, खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
महेंद्र सिंह धोनी के करियर के शुरुआती दौर में शीला सिंह के पति आर.के. सिंह ने प्रतिष्ठित क्रिकेटर के पिता पान सिंह धोनी के साथ काम किया था। दोनों आर.के. सिंह और पान सिंह धोनी ने 'कनोई ग्रुप' की 'बिनागुड़ी चाय' कंपनी में काम किया था। वहीं, शीला सिंह एक हाउसवाइफ थीं। हालांकि, अपनी बेटी साक्षी की एमएस धोनी के साथ शादी के बाद, शीला ने अपने दामाद के प्रोडक्शन हाउस की जिम्मेदारी संभाली और अपनी बिजनेस स्किल साबित की।
MS Dhoni की शादी की अनदेखी तस्वीरें, सब्यसाची के लहंगे बेहद सुंदर लग रही थीं पत्नी Sakshi, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, शीला द्वारा अपने दामाद धोनी की कंपनी को संभालने के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।