तेजस्वी प्रकाश, रुबीना दिलैक, शहनाज गिल और हिना खान (Hina Khan) जैसी कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज करती हैं। इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। अपनी पॉपुलैरिटी के कारण ये एक्ट्रेसेस अपने एक प्रोजेक्ट के लिए फीस के रूप में मोटी रकम भी चार्ज करती हैं। ऐसे में यह सवाल है कि भारत की सबसे अमीर टीवी एक्ट्रेस कौन है? तो आइए जानते हैं।
'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, भारत की सबसे अमीर टीवी एक्ट्रेस हिना खान हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 52 करोड़ रुपए है। 36 वर्षीय अभिनेत्री कथित तौर पर इंडियन टेलीविजन में सबसे अधिक फीस पाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
वह 'बिग बॉस 11' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8' दोनों में फर्स्ट रनर-अप रह चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार हिंदी-अंग्रेजी डुअल लैंग्वेज फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' में देखा गया था। इसके बाद अब हिना खान 'कहर' में नजर आएंगी।
ऐसी 10 टीवी एक्ट्रेसेस जिन्होंने अपने से कम उम्र के लड़कों से की है शादी, जानें इनके बारे में
भारत की दूसरी सबसे अमीर टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 'बेहद' स्टार की कुल संपत्ति लगभग 49 करोड़ रुपए है। अगले नंबर पर हैं 'ये हैं मोहब्बतें' फेम दिव्यांका त्रिपाठी। 'नच बलिए 8' की विनर और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' की उपविजेता की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ रुपए है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर हुईं शिवांगी जोशी की कुल संपत्ति लगभग 37 करोड़ रुपए बताई जाती है।
शादी के बाद इन टीवी एक्ट्रेसेस ने की एक्टिंग करियर की शुरुआत, आज इंडस्ट्री पर करती हैं राज! इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
'टाइम्स ऑफ इंडिया' के अनुसार, लगभग 30 करोड़ रुपए की अनुमानित संपत्ति के साथ शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) भी भारत की सबसे अमीर टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं। 'थैंक यू फॉर कमिंग' स्टार भले ही 'बिग बॉस 13' में तीसरे स्थान पर रहीं, लेकिन सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो के बाद उनकी पॉपुलैरिटी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई। वहीं, 'बिग बॉस 14' की विनर और 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' स्टार रुबीना दिलैक की कुल संपत्ति लगभग 29 करोड़ रुपए है।
Nia Sharma से Mouni Roy तक: इन TV एक्ट्रेसेस के पास है 6 पैक एब्स, फिटनेस देख हो जाएंगे हैरान। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
रिपोर्ट के अनुसार, सबसे लंबे समय तक चलने वाले भारतीय टेलीविजन सीरियल में से एक 'कुमकुम भाग्य' के लिए फेमस सृति झा 29 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं। आठवें स्थान पर बेहद पॉपुलर तेजस्वी प्रकाश हैं। 'बिग बॉस 15' की विनर और 'नागिन 6' स्टार की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 25 करोड़ रुपए है।
फिलहाल, टीवी इंडस्ट्री की इन पॉपुलर एक्ट्रेसेस की नेट वर्थ के बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।