दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘देवदास’ (Devdas) एक शानदार फिल्म थी, जो एकतरफा प्यार का प्रतीक थी। फिल्म में एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) 'देवदास', एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) 'पारो' और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) 'चंद्रमुखी' के किरदार में थीं। इस फिल्म को अब बीस साल हो गए हैं।
फिल्म की कहानी और एक्टिंग ने बेशक सभी के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई थी, लेकिन यह फिल्म में एक्ट्रेसेस का फैशन था, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया था। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन की साड़ी हो या माधुरी दीक्षित का लहंगा, उनके लुक में एक क्लासिक मैजिक था, जिनसे महिलाएं प्रेरणा लेती हैं और उसे रिक्रिएट करने की कोशिश करती हैं। जो लोग नहीं जानते हैं, उन्हें बता दें कि, ऐश्वर्या राय बच्चन की शानदार साड़ियों को जहां फेमस फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था, वहीं अबू जानी और संदीप खोसला ने माधुरी दीक्षित के लिए सुंदर लहंगे डिजाइन किए थे।
(ये भी पढ़ें- जब 20 साल पहले 'कान्स' में ऐश्वर्या-शाहरुख ने की थी रॉयल एंट्री, येलो साड़ी में सुंदर दिखीं एक्ट्रेस)
फिल्म के एक सीन के लिए माधुरी दीक्षित ने असली मिरर वर्क वाला लहंगा पहना था, जिसका वजन 10 किलो था। 2019 में डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने लहंगे की डिटेल्स का खुलासा किया था। उन्होंने साझा किया था कि, आर्टिस्ट की टीम को इसे पूरा करने में दो महीने लगे थे।
यही लहंगा लंदन के ‘विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम’ प्रदर्शनी ‘द फैब्रिक ऑफ इंडिया 2015’ का एक हिस्सा था। इसकी डिटेल देते हुए डिजाइनर जोड़ी ने लिखा था, “2002: दर्पणों का एक चमत्कार! 2002 में ‘देवदास’ में इस दस्तकारी वाले घाघरा में जरदोजी कढ़ाई के साथ कपड़े में लगे असली मिरर हैं। 10 पैनल वाले फ्लेयर्ड को बनाने में अत्यधिक कुशल कारीगरों की एक पूरी टीम को दो महीने लगे और इसका वजन दस किलो था। 2015 में लंदन में ‘विक्टोरिया और अल्बर्ट म्यूजियम’ में आयोजित 'द फैब्रिक ऑफ इंडिया' प्रदर्शनी में घाघरा को दिखाया गया था। अबू-संदीप ने चंद्रमुखी (माधुरी) को मीरा के रूप में देखा, जो भगवान कृष्ण की भक्त थीं और उसी के अनुसार लहंगे को बनाया गया था।”
(ये भी पढ़ें- Kumar Gaurav Life: राज कपूर की बेटी संग सगाई से संजय दत्त की बहन से शादी तक, बेहद दिलचस्प है लव लाइफ)
फिलहाल, आपको माधुरी दीक्षित का ये 10 किलो का लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।