By Kavita Gosainwal Last Updated:
टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में कई ऐसे स्टार कपल्स हैं, जिन्होंने अपने न्यू बॉर्न बेबी को सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है। इस लिस्ट में अब एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) और उनके पति सुयश का नाम भी जुड़ गया है। किश्वर मर्चेंट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के लास्ट ट्राइमेस्टर को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस कभी भी अपने बेबी के जन्म की गुड न्यूज दे सकती हैं। ऐसे में किश्वर और उनके पति सुयश राय (Suyyash Rai) अपने पहले बेबी के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हाल ही में, सुयश राय ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्टर ने बताया है कि, उन्होंने अपने बेबी को सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है। आइए आपको बताते हैं, एक्टर ने क्या कहा है।
पहले ये जान लीजिए कि, 40 साल की किश्वर मर्चेंट ने खुद से 8 साल छोटे एक्टर सुयश राय के साथ साल 2016 में शादी की थी। शादी के 6 साल बाद अब दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसकी जानकारी सुयश ने 2 मार्च 2021 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी थी, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं। किश्वर अपने बेबी को इस दुनिया में लाने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वह लगातार अपनी प्रेग्नेंसी के खास मोमेंट्स को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।
(ये भी पढ़ें: अक्षय खरोदिया ने वाइफ दिव्या से तनाव की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'सब अच्छा चल रहा है')
आइए अब आपको सुयश के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, सुयश राय ने ‘स्पॉटबॉय’ को एक इंटरव्यू दिया है, इसमें जब एक्टर से पूछा गया कि, क्या वह अपने न्यू बॉर्न बेबी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे और उसका चेहरा फैंस को दिखाएंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए सुयश ने बताया कि, उन्होंने और किश्वर ने पुरानी परंपरा का पालन करने का फैसला किया है कि, वह कम से कम 40 या 50 दिनों तक बाहरी लोगों को अपने बेबी का चेहरा नहीं दिखाएंगे।
(ये भी पढ़ें: सलमान खान से शादी करना चाहती थीं 'बिग बॉस' फेम अर्शी खान, कहा- 'मैं अल्लाह से यही दुआ करती थी')
सुयश राय ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि, यह एक बहुत बड़ी बहस का विषय है। जो लोग अपने बच्चे को सोशल मीडिया पर दिखा रहे हैं। उनका मानना है कि, यह उनके बच्चे हैं और माता-पिता को अपने बच्चों की जिंदगी के निर्णय लेने का पूरा अधिकार है। अगर बात हमारी की जाए, तो मुझे लगता है कि, किश्वर एक ऐसी शख्सियत हैं, जो सोशल मीडिया पर रहना पसंद करती हैं। किश्वर के चारों ओर उनकी अपनी एक दुनिया है। अगर मां होने के नाते वह अपने बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर डालना चाहती हैं, तो मैं मना नहीं करूंगा, क्योंकि यह उनका अधिकार है।’
इसके आगे सुयश ने अपने और किश्वर के एक फैसले के बारे में बताया, जो दोनों ने मिलकर अपने बच्चे के लिए लिया है। उन्होंने कहा कि, ‘हमने तय किया है कि, पहले 40-50 दिन हम न्यू बॉर्न बेबी का चेहरा बाहरी लोगों को न दिखाने की परंपरा का पालन करेंगे। 40 दिन बाद, अगर हमारा मन दुनिया के साथ अपने बच्चे का चेहरा साझा करने का होगा, तो हम करेंगे। यह हमारा फैसला होगा। अभी तक हमने पूरी तरह इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।’
(ये भी पढ़ें: मॉडल सागरिका ने राज कुंद्रा पर लगाए गंभीर आरोप, शिल्पा शेट्टी को भी अरेस्ट करने की कही बात)
फिलहाल, किश्वर मर्चेंट और सुयश राय की तरह कपल के फैंस भी उनके बेबी के जन्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। तो कपल के इस फैसले पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।