करिश्मा कपूर ने शेयर की फैमिली फोटो, बहन करीना को याद करते हुए एक्ट्रेस ने लिखी ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

करिश्मा कपूर ने शेयर की फैमिली फोटो, बहन करीना को याद करते हुए एक्ट्रेस ने लिखी ये बात

एक जमाने में करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं। एक्ट्रेस की फिल्मों को आज भी फैंस उतना ही प्यार देते हैं, जितना पहले दिया करते थे, लेकिन अब करिश्मा कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं, लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बहन करीना कपूर (Kareena Kapoor) को भी याद किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

दरअसल, करिश्मा कपूर ने 26 जनवरी 2021 यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ दोपहर के मजे ले रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर के साथ मां बबीता, चाची नीतू कपूर और बुआ रीमा जैन एक झूले पर बैठी हैं और उनके पिता रणधीर कपूर साथ में ही एक कुर्सी पर बैठे हैं। वहीं, एक्ट्रेस की कजिन निताशा नंदा रणधीर कपूर के पीछे खड़ी हैं। ये तस्वीर घर के गार्डन एरिया की है। हालांकि, करिश्मा कपूर के साथ उनकी प्यारी बहन करीना कपूर नहीं हैं, जिस वजह से एक्ट्रेस ने अपनी बहन को काफी ज्यादा मिस किया। इस बात का जिक्र एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में भी किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ‘दादीजी का पसंदीदा स्थान... #iconic हमारी ओर से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं… मिसिंग बेबो।’ करिश्मा कपूर की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने शेयर कीं सुशांत सिंह के साथ अनदेखी यादें, एक्टर की फैमिली के साथ भी पोस्ट की फोटो)

इससे पहले भी करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह फैमिली के साथ मस्ती करते हुए नजर आती थीं। कुछ समय पहले करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक थ्रोबैक फैमिली फोटो शेयर की थी। इस फोटो में अपने दादा-दादी (राज कपूर-कृष्णा राज कपूर) के साथ करिश्मा, करीना और ऋषि कपूर व नीतू के दो बच्चे रिद्दिमा कपूर और रणबीर कपूर दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में रणबीर, करीना, रिद्धिमा राज कपूर की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। करिश्मा कपूर और कृष्णा राज कपूर खड़े हैं। चारों स्टारकिड फोटों में काफी क्यूट लग रहे हैं। इसे शेयर करते करिश्मा कपूर ने कैप्शन में लिखा था- ‘फैमिली मैटर्स', तो वहीं करीना ने फोटो को री-शेयर शेयर करते हुए लिखा था- 'हमने कपूर परिवार की एक खुली हुई पहेली खोज की है।' इस तस्वीर पर रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने भी रिएक्ट किया था। आलिया ने ढेर सारे दिल इमोजी बनाकर रिप्लाई किया था। (ये भी पढ़ें: हनी सिंह की बहन स्नेहा की हुई शादी, फोटोज शेयर कर रैपर ने दी बधाई)

करिश्मा कपूर के एक डांस वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। इस वीडियो में करिश्मा अपने चचेरे भाई अरमान जैन की रिसेप्शन पार्टी में धमाकेदार डांस करती नजर आई थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, करिश्मा ने अपनी फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गाने ‘दिल ले गई ले गई’ पर डांस करके पूरी महफिल लूट ली। करिश्मा के इस मजेदार डांस को देख वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया था। इतना ही नहीं करिश्मा कपूर ने अपनी बहन करीना कपूर खान के साथ फिल्म ‘वीरे द वेडिंग’ के गाने ‘तारीफा’ पर भी जमकर डांस किया था। इस दौरान दोनों बहनों का जलवा कुछ अलग ही देखने को मिला था। (ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड हिना खान के लिए रॉकी जायसवाल ने लिखी रोमांटिक शायरी, शेयर की वेकेशन की फोटो)

हालांकि, करिश्मा कपूर इन दिनों बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन फिर भी वह अपनी तस्वीरों की वजह से फैंस के बीच चर्चाओं में आती रहती हैं। तो आपको करिश्मा कपूर द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.