करीना कपूर ने बेटे तैमूर की फोटो शेयर कर कहा- 'पता नहीं चलेगा कि योग कर रहा या अंगड़ाई ले रहा'

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में, बेटे तैमूर का योग करते हुए एक फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करीना कपूर ने बेटे तैमूर की फोटो शेयर कर कहा- 'पता नहीं चलेगा कि योग कर रहा या अंगड़ाई ले रहा'

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। बेबी को जन्म देने के बाद वो एक बार फिर से अपने फिटनेस पर ध्यान देने में लग गई हैं। यही नहीं, उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देते हैं। हाल ही में करीना कपूर खान ने इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। 

Kareena With Family

पहले तो ये जान लीजिए कि, करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की न्यूज अगस्त 2020 में सुनाई थी और फरवरी 2021 में कपल के घर एक बेबी बॉय ने जन्म लिया था। जब से करीना और सैफ ने अपने सेकेंड चाइल्ड का वेलकम किया है, तभी से फैंस जूनियर खान की एक झलक पाने को बेताब हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि सैफ और करीना अपने सेकेंड बेबी को फिलहाल अभी दुनिया से इंट्रोड्यूस कराने के मूड में नहीं हैं। वहीं, सैफ और करीना के बड़े बेटे तैमूर अली खान जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया सेंशेशन बने हुए हैं। घर से बाहर निकलते ही पैपराजी तैमूर के पीछे लग जाते हैं। आए दिन उनकी तैस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर वारल होते रहते हैं। करीना भी अक्सर तैमूर की फोटोज शेयर करती रहती हैं। (ये भी पढ़ें: माही विज ने बेटी तारा के जन्म की पहली फोटो की शेयर, डिलीवरी को लेकर लिखी ये बात)

Kareena Kapoor Khan

अब आइए आपको दिखाते हैं करीना द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो। दरअसल, करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे तैमूर की योग करते हुए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में तैमूर चटाई पर लेटकर आंखें बंद करके योग करने में लीन हैं। इस दौरान तैमूर ने हाफ नेकर और बनियान पहना हुआ है। ये फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।

Tamur Ali Khan

इसे शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है, ''योगा के बाद स्ट्रैचिंग हो रही है या नींद के बाद अंगड़ाई ली जा रही है... आपको कभी समझ नहीं आएगा। #LockdownYoga।'' इस फोटो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस फोटो पर तैमूर की बुआ सबा अली खान ने कमेंट करते हुए लिखा, ''उसे बहुत प्यार करती हूं .... सुरक्षित रहो..मेरे टिम।'' (ये भी पढ़ें: सनी लियोनी को 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर पति डेनियल ने दिया हीरे का हार, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक)

Tamur Ali Khan

इसके पहले करीना कपूर ने अपनी वर्कआउट के समय की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने वर्कआउट की जानकारी दी थी। यहां देखें वो फोटोज।

Kareena

Kareena

Kareena

वहीं, बात करें तैमूर अली खान की तो, 29 मार्च 2021 को होली के मौके पर रंग और अबीर में सराबोर तैमूर की एक फोटो करीना ने शेयर की थी। फोटो में सफेद कुर्ता पहन पानी से भीगे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए करीना ने लिखा था, ''सुरक्षित रहें सभी। हमारी तरफ से हैप्पी होली।'' ये फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थी। (ये भी पढ़ें: तारा सुतारिया संग रिलेनशिप पर आदर जैन ने खुलकर की बात, इंटरव्यू में रिश्ते पर रखी अपनी राय)

Tamur Ali Khan

फिलहाल, करीना कपूर इन दिनों अपनी फिटनेस और न्यू बेबी दोनों पर बराबर ध्यान दे रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.