By Shivakant Shukla Last Updated:
स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर की अचानक हुई ड्रीमी वेडिंग ने उस समय सभी को हैरान कर दिया था। कपल की शादी में व्हाइट-थीम बेस्ड डेकोरेशन से लेकर दूल्हा-दुल्हन के रॉयल आउटफिट तक, सब कुछ फेयरीटेल जैसा था। कपल की शादी के इतने दिनों बाद भी हर कोई उनकी वेडिंग के बारे में और जानकारी चाहता है। हाल ही में, फिल्म निर्माता करण जौहर ने रणबीर और आलिया की शादी का एक किस्सा शेयर किया है।
करण जौहर इस समय खुशी से झूम रहे हैं, क्योंकि उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को काफी सफलता मिली है। हाल ही में, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में करण जौहर अपने फैंस और दर्शकों का शुक्रिया अदा करते नजर आए। इसके अलावा, उन्होंने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के दिन के बारे में कुछ डिटेल्स भी शेयर किए, जिसका उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में 'रानी' और 'रॉकी' की शादी से कुछ संबंध है।
करण जौहर ने खुलासा किया कि आलिया की रणबीर कपूर से शादी रियल लाइफ में उनकी शादी के चार दिन बाद हुई थी। फिल्म निर्माता ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म में 'रानी' उर्फ आलिया को जो मेहंदी लगाए देखा जा सकता है, वह वास्तव में रणबीर के साथ उनकी शादी की मेहंदी थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में करण को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ''आलिया और रणबीर की शादी हुई थी और चार दिन बाद हम रणवीर व आलिया के साथ अपना सीक्वेंस शूट कर रहे थे। तो उस हफ्ते में आलिया भट्ट ने दो बार शादी की, एक रियल लाइफ में और एक रील लाइफ में। सीन में आलिया भट्ट के किरदार 'रानी' के हाथ की जो मेहंदी है, वह वही मेहंदी है, जो उन्होंने रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी के जश्न में लगाई थी। हमने इसे केवल डार्क कर दिया था। हमने उस गाने 'कुदमयी' को जैसलमेर में शूट किया और वैभवी मर्चेंट ने इसे खूबसूरती से फिल्माया।''
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
आलिया भट्ट ने उस समय सभी को चौंका दिया था, जब उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी बेटी राहा को जन्म देने के चार महीने बाद ही काम करना शुरू कर दिया था। अभिनेत्री ने अपने अनुभव के बारे में बात की थी। 4 जुलाई 2023 को आलिया ने अपने इंस्टा हैंडल पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन की मेजबानी की थी। इस दौरान जब आलिया से इस बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने एक मनमोहक जवाब दिया था।
आलिया ने बताया था कि डिलीवरी के बाद तुरंत काम पर वापस लौटना वास्तव में आसान नहीं है। अभिनेत्री ने साझा किया था कि उनकी कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने उनके नर्सिंग शेड्यूल के अनुसार शूट की योजना बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने राहा की देखभाल के लिए अपनी मां और बहन को भी धन्यवाद दिया था। नोट में आगे आलिया ने यह भी खुलासा किया था कि यह उनकी बेटी राहा की कश्मीर जर्नी थी और उसकी आंखों से पहाड़ों को देखना उनके लिए बेहद खास था।
बता दें कि आलिया भट्ट की शादी की मेहंदी मुंबई की मेहंदी आर्टिस्ट ज्योति चड्ढा ने की थी। एक करीबी सूत्र ने 'पिंकविला' को बताया था कि आलिया ने अपनी शादी के लिए मेहंदी डिजाइन खुद चुना था और वह ऐसा डिजाइन चाहती थीं, जो क्लासी और सादगी भरा हो। सूत्र ने यह भी बताया था कि आलिया की मेहंदी मिनिमल थी और उस पर 'अनंत', जर्सी नंबर '8' जो रणबीर का भाग्यशाली नंबर है और 'R' अक्षर जैसे कई चीजों को सजाया गया था।
रणबीर कपूर ने अपनी 'पहली पत्नी' के बारे में की थी बात, बताया था- 'कैसे हुई थी शादी'... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, करण के खुलासे पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।