By Rinki Tiwari Last Updated:
‘बेबी डॉल’ फेम सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक एनआरआई से शादी करने की योजना बना रही हैं। अगर ये सच है, तो ये उनकी दूसरी शादी होगी। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, कनिका ने महज 18 साल की उम्र में एनआरआई राज चंदोक से शादी कर ली थी। शादी के बाद कपल के तीन बच्चे हुए, जिनके नाम अयाना, समारा और युवराज हैं। हालांकि, शादी के 15 साल कनिका और राज 2012 में अलग हो गए थे। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।
बेबी डॉल-फेम सिंगर कनिका कपूर, जिन्होंने वास्तव में काफी हिट गाने गाए हैं, वह शादी के लिए तैयार हो रही हैं। कनिका इस साल मई में एक एनआरआई-बिजनेसमैन के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।
अब एक्ट्रेस दोबारा शादी करके अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। ‘ई-टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम नाम के एक एनआरआई-बिजनेसमैन के साथ कनिका शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कथित रूप से गौतम लंदन के रहने वाले हैं। कहा जा रहा है कि, उनकी शादी की प्लानिंग पिछले 6 महीनों से चल रही थी और अब मई 2022 में उनकी शादी होनी है। ये शादी लंदन में होने की उम्मीद है।
कनिका कपूर की शादी की खबरें एक ओर हेडलाइंस में छाई हुई हैं, वहीं सिंगर इस पर अपनी चुप्पी बरकरार रखना चाहती हैं। ‘ई-टाइम्स’ के मुताबिक, पोर्टल ने जब कनिका से उनकी शादी के बारे में पूछा, तब एक्ट्रेस ने इस पर कमेंट करने से साफ इनकार कर दिया।
पिछले दिनों खबरें सुर्खियों में थीं कि, वह शोभा डे के बेटे आदित्य किलाचंद को डेट कर रही हैं, लेकिन धीरे-धीरे ये अफवाह भी शांत हो गई। वर्तमान समय में सिंगर अपनी तीनों बच्चों की अकेले दम पर परवरिश कर रही हैं।
वैसे, हमें सिंगर द्वारा उनकी शादी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।