बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये लव बर्ड्स अक्सर साथ देखे जाते हैं। हाल ही में, उन्हें लंच डेट पर पैपराजी के द्वारा स्पॉट किया गया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।
6 मार्च 2022 को जैकी को अपनी शानदार 'मर्सिडीज-मेबैक' कार चलाते हुए देखा गया था, क्योंकि वो अपनी लेडीलव को एक रोमांटिक संडे लंच डेट पर लेकर गए थे। इस दौरान दोनों ने मुंबई के लोकप्रिय रेस्तरां 'बास्टियन' में लंच का आनंद लिया। जहां, रकुल ने कुर्ती के साथ डेनिम जींस पहनी थी, वहीं जैकी पीले रंग के कुर्ते में हैंडसम दिख रहे थे। दोनों ने लंच आउटिंग के लिए सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चुना था।
(ये भी पढ़ें-शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में की बात, कहा- 'वो मुझे हमेशा खुश देखना चाहते थे')
दोनों ने अपने लंच डेट पर कैजुअल लुक अपनाया था और अपने चेहरों को फेस मास्क से ढका हुआ था। हालांकि, वो एक साथ बेहद प्यारे लग रहे थे। उनकी इस आउटिंग का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पिछले महीने, रकुल और जैकी ने मालदीव में छुट्टियां मनाई थीं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन की कई तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वो गुलाबी बिकिनी में अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं।
(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने बेटे अनमोल की शादी में बहनों संग किया था डांस, अब शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें)
कुछ समय पहले, 'दे दे प्यार दे' की अभिनेत्री ने फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की थी। आरजे सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि, वो एक-दूसरे को कुछ समय से डेटिंग कर रहे हैं, अब हर कोई इसके बारे में जानता है। उन्होंने आगे कहा था कि, वो हर बार सभी इंटरव्यू में कहती थीं कि, वो सिंगल हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस का मानना है कि, ये दौर अच्छा है। जैकी भगनानी के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि, वो दोनों बहुत समान लोग हैं और अपने काम को एक समान प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, वो दोनों पारिवारिक लोग हैं और उन्हें वर्कआउट करना व स्वस्थ खाना पसंद है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, रकुल फिल्म 'अटैक' में दिखाई देंगी। ये फिल्म 1 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो 'रनवे 34', 'थैंक गॉड', 'इंडियन 2', 'छतरी वाली' और 'डॉक्टर जी' फिल्मों में भी दिखाई देंगी। पिछले साल, रकुल ने एक आगामी फिल्म के लिए जैकी भगनानी के साथ हाथ मिलाया था, जिसका नाम 'सिंड्रेला' है। फिल्म में वो अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
(ये भी पढ़ें- दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद का हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने भावुक नोट शेयर कर लिखा-'सांस लेना चाहती हूं')
फिलहाल, आपको इस कपल की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।