हर दुल्हन के लिए शादी का दिन बहुत खास होता है। इस दिन वह एकदम परफेक्ट दिखना चाहती है। हर दुल्हन अपनी शादी के दिन बेस्ट आउटफिट चुनना चाहती है। ऐसे में एक परफेक्ट वेडिंग लहंगा चुनना किसी टास्क से कम नहीं है। आजकल लड़कियां अपनी शादी में एक से बढ़कर एक डिजाइनरों को चुनती हैं। कुछ एक ही डिजाइनर के कपड़े पहनने के विकल्प को चुनती हैं, तो वहीं कुछ दुल्हनें कई डिजाइनरों द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट्स को। अपनी शादी में यूनिक दिखने में दुल्हनें कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं।
हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ स्नेहा संधार ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने जीवन के प्यार जगदीप संघ के साथ शादी रचाई थी। ये एक अंतरंग शादी थी। हमारी सिख ब्राइड स्नेहा संधार ने अपने आनंद कारज समारोह में शाही आउटफिट पहना था। उन्होंने फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के लाल रंग के लहंगे को चुना था। आउटफिट में टैसल के साथ एक चोली थी और उन्होंने अपने लुक को डबल दुपट्टे से पूरा किया था।
(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना 3डी फ्लोरल कढ़ाई वाला ग्रे लहंगा, बटरफ्लाई बैग संग किया स्टाइल)
दुल्हन ने अपने लुक को चोकर नेकपीस, मैचिंग झुमके, नथ, ओवरसाइज़्ड मांग टीका और पासा से एक्सेसराइज़ किया था। उन्होंने अपनी दिन की शादी के लिए सॉफ्ट आईज, काजल, भूरे रंग की लिपस्टिक और एक लाल बिंदी के साथ अपने मेकअप को पूरा किया था।
दुल्हन ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए लाइट पिंक कलर का सूट पहना था और अपने लुक को मिनिमल रखा था। उन्होंने डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से गोल्डन सीक्विन वर्क वाला ब्लश पिंक सूट चुना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग झुमकों की जोड़ी पहनी थी।
दुल्हन ने पिंक ब्लश गाल, लाइट पिंक आईशैडो और पिंक लिपस्टिक के साथ शाइनी मेकअप का विकल्प चुना था। उन्होंने लो पोनीटेल के साथ अपने लुक को पूरा किया था, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थीं। अपने दोनों लुक्स में स्नेहा संधार काफी खूबसूरत लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- सब्यसाची दुल्हन ब्लश पिंक लहंगे में लगीं राजकुमारी, रिसेप्शन लुक भी था शानदार)
फिलहाल, हमें दुल्हन का सब्यसाची का लहंगा बहुत पसंद आया। वैसे, आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।