दूसरी बार पिता बनने जा रहे हरभजन सिंह को लेकर वाइफ गीता बसरा ने कहा 'वह एक एक्सीलेंट फादर हैं'

पूर्व इंडियन क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी वाइफ गीता बसरा फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया है। आइए जानते हैं गीता ने क्या कहा है..

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

दूसरी बार पिता बनने जा रहे हरभजन सिंह को लेकर वाइफ गीता बसरा ने कहा 'वह एक एक्सीलेंट फादर हैं'

साल 2021 कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए बेहद खास है। इस साल कुछ सेलेब्स अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर रहे हैं, तो वहीं कुछ सितारे अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ अपने नए फेज को एंजॉय कर रहे हैं। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और उनकी वाइफ व एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra) भी शामिल होने वाले हैं। जी हां, हरभजन सिंह और गीता बसरा दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी से लेकर हरभजन सिंह के ग्रेट फादर होने तक के बारे में बातचीत की है।

पहले ये जान लीजिए कि, हरभजन सिंह और गीता लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 29 अक्‍टूबर 2015 को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधने में बंधे थे। शादी के एक साल बाद साल 2016 में कपल की बेटी हिनाया का जन्म हुआ था। हिनाया इस समय पांच साल की हैं। अब कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहा है, जिसकी जानकारी गीता ने बीते दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरों के जरिए दी थी। (ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने कांग्रेस नेता भव्य बिश्नोई संग की सगाई, रोमांटिक डांस करता दिखा कपल)

14 मार्च 2021 को गीता ने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। शेयर की गई पहली फोटो में तीनों लोग नजर आ रहे हैं। शेयर की गई पहली फोटो में तीनों लोग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में हिनाया एक ब्लैक टीशर्ट ​लिए हुए हैं, जिस पर लिखा है जल्द बड़ी बहन बनने वाली। दूसरी तस्वीर में हरभजन सिंह और गीता अपनी बेटी हिनाया की तरफ प्यार से देख रहे हैं। तीसरी फोटो में हिनाया अपनी मां के बेबी बंप को चूम रही हैं। अंतिम फोटो में सभी कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों के जरिए गीता ने कैप्शन में लिखा था, ‘जल्द आ रहा है जुलाई 2021।’ (ये भी पढ़ें- हॉकी स्टार पूनम रानी मलिक ने लिए सात फेरे, वीडियो में पति को नोटों की वरमाला पहनाते आईं नजर) 

प्रेग्नेंसी की खबर साझा करने के बाद एक्ट्रेस गीता बसरा ने ‘मुंबई टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने पति हरभजन सिंह को एक ग्रेट फादर बताया। गीता ने कहा है, ‘वह एक उत्कृष्ट, बेहद सुरक्षात्मक और देखभाल करने वाले पिता हैं। वह हिनाया के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं। मैं उन्हें पिता के रूप में 10 में से 8 पॉइंट दूंगी, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि कोई भी व्यक्ति परफेक्ट होता है। सुधार के लिए एक स्थान हमेशा खाली रहता है।’

कुछ दिन पहले ही गीता बसरा ने अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर उनके पति हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में कपल की लाइफ के कई मोमेंट्स को देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे माय लव।' (ये भी पढ़ें- हरभजन सिंह दूसरी बार बनने वाले हैं पापा, वाइफ गीता बसरा ने फैमिली संग फोटो शेयर कर दी खुशखबरी)

फिलहाल, गीता और हरभजन सिंह दूसरी बार माता-पिता बनने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- गीता)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.