पति-पत्नी का रिश्ता वाकई बेहद अनमोल होता है। इस रिश्ते में बेशक उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं, लेकिन दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ स्तंभ बनकर खड़े रहते हैं। ऐसा ही रिश्ता बॉलीवुड के 'चॉकलेटी बॉय' शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और उनकी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) के बीच भी है।
दोनों के बीच में भले ही करीब 14 साल का ऐज गैप है, लेकिन वह हमेशा एक-दूसरे पर प्यार न्योछावर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में, शाहिद कपूर के बर्थडे पर पत्नी मीरा ने अपने लविंग हसबैंड पर खूब प्यार लुटाया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, शाहिद कपूर ने 7 जुलाई 2015 को दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत के साथ शादी रचाई थी। उस समय दोनों की शादी की खूब चर्चा हुई थी। मीरा 26 साल की उम्र में अपने दो प्यारे बच्चों मीशा कपूर और ज़ैन कपूर की सबसे कूल मॉम हैं। कपल अपने बच्चों के साथ बेहद खुश रहता है।
(ये भी पढ़ें- जैस्मिन भसीन ने बॉयफ्रेंड अली गोनी के बर्थडे पर लिखा रोमांटिक नोट, बताया अपना 'बहुमूल्य इनाम')
अब आइए मीरा का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, आज यानी 25 फरवरी 2022 को शाहिद कपूर अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी लविंग वाइफ मीरा राजपूत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की गई पहली फोटो में शाहिद समुद्र तट पर खड़े होकर कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में शाहिद बीच पर खड़े होकर चाय का कप लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। तीसरी और अंतिम तस्वीर में शाहिद के साथ उनकी पत्नी मीरा भी नजर आ रही हैं। इसमें दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। ये तीनों तस्वीरें उनके मालदीव वेकेशन की लग रही हैं, जहां वह कुछ दिनों पहले अपने बच्चों के साथ गई हुई थीं।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर के क्लासी वार्डरोब की झलक आई सामने, महंगे शूज-बैग्स का कलेक्शन है शानदार)
इसे शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में अपने पति पर प्यार बरसाया है। उन्होंने लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे लाइफ। आपको हर चीज में सर्वश्रेष्ठ मिले, क्योंकि आप सबसे अच्छे हैं। सबसे अच्छे पिता, सबसे अच्छे दोस्त, सबसे अच्छे पति, सबसे अच्छे साधू हैं…। आई लव यू।''
जानकारी के अनुसार, शाहिद कपूर अपनी फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। हाल ही में, वह अपने परिवार के साथ शहर में स्पॉट किए गए। इस दौरान मीरा राजपूत, मीशा और ज़ैन के साथ ईशान खट्टर भी जश्न में शामिल हुए। यहां देखें झलकियां।
(ये भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या से हर सुबह कहते हैं ये मजेदार बात, एक्टर ने इंटरव्यू में किया था खुलासा)
फिलहाल, हम भी शाहिद कपूर को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको मीरा राजपूत द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।