By Shivakant Shukla Last Updated:
काफी फाइनेंशियल लॉस का सामना करने के बाद बिजनेसमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) ने आखिरकार अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला लिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, उद्योगपति अपनी कंपनी 'रिलायंस कैपिटल' को बेचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, साल 2018 में जिसकी कीमत 93,851 करोड़ रुपए थी।
समाचार चैनलों पर ऐसी खबरें चल रही हैं, जबकि फाइनेंस गुरु इसके बारे में इंटरनेट पर अपने विचार साझा कर रहे हैं। हालांकि, यह बहुत ज्यादा चौंकाने वाली बात नहीं है, क्योंकि हर कोई जानता था कि अनिल काफी समय से जबरदस्त फाइनेंशियल क्राइसेस का सामना कर रहे थे।
हाल ही में, अनिल अंबानी द्वारा अपनी कंपनी 'रिलायंस कैपिटल' को बेचने की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इसके बाद हर किसी के मन में यही सवाल आ रहा है कि आखिरकार खरीदार कौन है। यदि रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो 'रिलायंस कैपिटल' को कथित तौर पर मल्टी-बिलियन ग्रुप 'हिंदुजा ग्रुप' द्वारा खरीदा जाएगा।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनिल अंबानी को हाल के वर्षों में भारी नुकसान हुआ है, जिसके कारण कर्जदाताओं का 'रिलायंस कैपिटल' कंपनी पर से विश्वास उठ गया है। नतीजतन कंपनी 'हिंदुजा ग्रुप' द्वारा खरीदे जाने की कगार पर है। हिंदुजा ग्रुप भारत के सबसे बड़े ग्रुप में से एक है। यह ग्रुप सात अलग-अलग क्षेत्रों, बैंकिंग और फाइनेंस, आईटी और आईटीईएस, साइबर सिक्योरिटी, ट्रेडिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, आटोमोटिव, आयल एंड स्पेशलिटी केमिकल्स, पॉवर और रियल एस्टेट में काम करता है।
बोली प्रक्रिया के दूसरे दौर में हिंदुजा ग्रुप अकेला बोली लगाने वाला था। बोली राशि की बात करें, तो हिंदुजा ग्रुप ने इसके लिए 9,661 करोड़ रुपए की बोली लगाई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदुजा ग्रुप 'रिलायंस कैपिटल्स' के कैश बैलेंस का भी अधिग्रहण करेगा, जो करीब 500 करोड़ करोड़ रुपए की भारी रकम है।
अनिल अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का पतन काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि यह कुछ साल पहले ही हुआ था, जब कंपनी इंडस्ट्री में 1 लाख करोड़ रुपए के वैल्यू के साथ सबसे बड़े नामों में से एक के रूप में उभरी थी। खैर, ये सौदा वास्तव में दोनों पक्षों के लिए बहुत बड़ा है।
डील की अंतिम औपचारिकताएं अभी तय नहीं हुई हैं और अभी तक दोनों तरफ से कोई आधिकारिक बयान भी सार्वजनिक नहीं किया गया है। यह सौदा रिलायंस कैपिटल के कर्जदाताओं के लिए लाभकारी होने वाला है। रिपोर्टों के अनुसार, 10,200 करोड़ रुपए कर्जदाताओं को देने के लिए मिलेगी।
अनिल अंबानी और टीना मुनीम की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, रिलायंस कैपिटल और हिंदुजा समूह के बीच हो रहे सौदे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।