By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी दुल्हनिया आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को घर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी शादी की उलटी गिनती शुरू हो गई है और 24 घंटे से भी कम समय में ये लवबर्ड आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे के जीवनसाथी बन जाएंगे।
पूरा देश रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के उत्सव का गवाह है। कपूर और भट्ट परिवार की तरह, हर कोई साल की सबसे बड़ी शादी के लिए बेहद उत्साहित है। इस बीच, दूल्हे की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की बारात के लुक की झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- आलिया-रणबीर की प्री-वेडिंग रस्म की झलकियां: मां नीतू और बहन रिद्धिमा ने प्लॉन्ट की मेहंदी)
पहले तो ये जान लीजिए कि, आलिया हमेशा से रणबीर से प्यार करती रही हैं। उन्होंने सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' में रणबीर के लिए अपनी भावनाओं को स्वीकार किया था और अब दोनों की शादी हो रही है। दोनों को अपनी पहली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था। जल्द ही उनके परिवार के लोग आधिकारिक रूप से उन्हें अपने परिवार के हिस्से के रूप में स्वीकार कर लेंगे।
जैसा कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। इसके पहले, दूल्हे की मां नीतू कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर ने अपने शानदार पारंपरिक ड्रेस में दिखाई दीं। मल्टीकलर का लहंगा-चोली पहने नीतू कपूर ने डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के आउटफिट में सभी का दिल चुरा लिया। वहीं, रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी भाई की शादी के लिए अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से अपना लहंगा चुना। उन्होंने बेज कलर का सीक्विन्ड और स्टोन लहंगा पहना हुआ था। रिद्धिमा की बेटी समारा को भी बेबी पिंक ड्रेस में क्यूट लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की टोटल नेट वर्थ: जानें कौन करता है सबसे ज्यादा कमाई)
हाल ही में, 'बॉम्बे टाइम्स' की एक रिपोर्ट से पता चला था कि, इस जोड़े ने अपने काम से एक हफ्ते का ब्रेक लिया है, क्योंकि शादी के बाद बहुत सारे समारोह होते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, एक पंजाबी बहू के रूप में आलिया शादी के बाद की बहुत सारी रस्में निभाएंगी, इसमें चौका रसम, 4 दिन की लंबी पूजा और सत्य नारायण व्रत कथा शामिल हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया था कि, नीतू कपूर सभी रस्मों को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं और वह आलिया का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
इसके पहले, जल्द ही होने वाली ननद रिद्धिमा कपूर को अपनी भाभी आलिया भट्ट की प्रशंसा करते हुए देखा गया था। एक वीडियो में फोटोग्राफर्स उनसे शादी का सही दिन पूछ रहे थे। इस पर नीतू कपूर ने आखिरकार खुलासा किया था कि, रणबीर और आलिया 14 अप्रैल 2022 को अपने परिवार के घर 'वास्तु' में शादी कर रहे हैं। बाद में आलिया की होने वाली ननद रिद्धिमा ने उनके बारे में बात की थी और उन्हें सबसे प्यारा बताया था।
(ये भी पढ़ें- बेटे रणबीर कपूर की हल्दी सेरेमनी में मां नीतू ने पहना 29 हजार रुपए का सूट, देखें तस्वीरें)
फिलहाल, हम रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीरें देखने का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको नीतू और रिद्धिमा का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।