आहिल शर्मा और जीवा सिंह धोनी पेंगुइंस देखते आए नजर, बेहद क्यूट लग रहे दोनों स्टार किड

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें जीवा धोनी और आहिल शर्मा पेंगुइंस देखते नजर आ रहे हैं। तो आइए देखते हैं वो ब्यूटीफुल फोटो।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

आहिल शर्मा और जीवा सिंह धोनी पेंगुइंस देखते आए नजर, बेहद क्यूट लग रहे दोनों स्टार किड

बी-टाउन में ऐसे कई सेलेब्रिटीज हैं, जिनकी दोस्ती के किस्से काफी मशहूर हैं। हालांकि, दोस्ती निभाने में सेलेब किड्स भी पीछे नहीं हैं। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा कपूर (Mira Kapoor) की बेटी मीशा कपूर (Misha Kapoor) से लेकर डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) के ट्विन्स यश व रूही जौहर तक, ऐसे कई सेलेब किड्स हैं जो बचपन से ही अपने फैंस को फ्रेंडशिप गोल्स देते नजर आ रहे हैं। 

इसी कड़ी में इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) की लिटिल बेबी गर्ल जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) को भी अपना एक नया क्यूट फ्रेंड मिल गया है। जीवा का ये फ्रेंड और कोई नहीं बल्कि सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) और एक्टर आयुष शर्मा (Aayush Sharma) के स्मार्ट चैंप आहिल शर्मा (Ahil Sharma) हैं। (ये भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन ने भतीजे अगस्त्य नंदा को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर की स्पेशल तस्वीर)

इस दोस्ती की एक झलक हाल ही में अर्पिता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें उनका बेटा आहिल और साक्षी की बेटी जीवा एक-दूसरे के साथ हंसते खेलते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में जीवा और आहिल अपने फ्रेंड्स के साथ पोज देते हुए देखे जा सकते हैं। इस फोटो पर अर्पिता ने लिखा है, “हमारी पेंगुइंस रियल पेंगुइंस को देखते हुए!” इसके साथ ही अर्पिता ने हार्ट इमोजी भी बनाया है।

इससे पहले 19 नवंबर 2020 को धूमधाम से सेलिब्रेट किए गए साक्षी के 32वें बर्थडे पर भी आहिल और जीवा साथ देखे गए थे। इस दौरान साक्षी के लविंग हसबैंड महेंद्र सिंह धोनी, उनके दोस्त सानिया मिर्ज़ा, शोएब मलिक, अनम मिर्ज़ा और अर्पिता खान शर्मा भी मौजूद थीं। इस ख़ास मौके पर अर्पिता ने सेलिब्रेशन की एक खूबसूरत फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी, जिसको साक्षी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर रीपोस्ट किया था और अर्पिता का अपने स्पेशल डे पर शामिल होने के लिए शुक्रिया अदा किया था। (ये भी पढ़ें: जूही चावला के बच्चे नहीं देखते उनकी फिल्में, खुद एक्ट्रेस ने बताई इसके पीछे की वजह)

इसके अलावा साक्षी धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर केक कटिंग सेरेमनी की एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें साक्षी अपने दोस्त कबीर बहिया को केक खिला रही हैं और उनके बगल में उनकी बेटी जीवा धोनी भी खड़ी हैं, और वो इस नजारे को बड़े ही ध्यान से देख रही हैं। इसके अलावा बर्थडे की एक अन्य फोटो को भी आप नीचे देख सकते हैं, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी, जीवा, कबीर समेत कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं।

2015 में हुआ था जीवा का जन्म 

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह धोनी 6 फरवरी 2015 को क्यूट लिटिल गर्ल ‘जीवा’ के पेरेंट्स बने थे। इसके बाद से ही ये एडोरेबल कपल अक्सर अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आता है। साक्षी ने अपनी बेटी से बॉन्डिंग के बारे में बताया था, “जीवा और मैं एक ख़ास बॉन्ड शेयर करते हैं। घर पर एक-दूसरे के साथ हम पेंटिंग, ड्राइंग, कुत्तों के साथ खेलना आदि काफी एक्टिविटीज करते हैं। उनको बड़े होते हुए देखना बतौर मां मेरे लिए बेस्ट फीलिंग्स में से एक है।"

 

इस दिन हुआ था आहिल का जन्म 

वहीं, 30 मार्च 2016 को अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा ने अपने पहले बच्चे आहिल शर्मा का वेलकम किया था। यहीं नहीं, आहिल के चौथे जन्मदिन पर अर्पिता ने अपने हैंडसम बेबी बॉय के लिए सोशल मीडिया पर प्यारा सा पोस्ट भी लिखा था। अर्पिता ने लिखा था, “आहिल मेरे पास आपके साथ बिताए गए पल बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। आप मेरे लिए एक आशीर्वाद की तरह हो, आपने मुझे सिखाया है कि बिना किसी शर्तों के प्यार कैसे किया जाता है, आपने मुझे सिखाया है कि मैं आपको खुद से ज्यादा प्यार कैसे कर सकती हूं। मैं दुआ करती हूं कि आपको हमेशा प्यार और दुआएं मिलती रहें, क्योंकि आप हमारे लिए बहुत स्पेशल हैं। हैप्पी हैप्पी बर्थडे हैंडसम। लव यू हमेशा।” (ये भी पढ़ें: तीसरी मैरिज एनिवर्सरी पर पति को किस करती दिखीं टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना, शेयर किया रोमांटिक वीडियो)

फिलहाल, जीवा और आहिल दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। तो आपको अर्पिता द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.